फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 कर्मचारी मिले नदारद, वेतन रोका

Tue, 12 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के आदेश पर मंगलवार को आरटीओ दफ्तर में अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह व नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला ने छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय के सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित सातों कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण न मिलने तक वेतन न निर्गत करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


    मंगलवार को भी जिलाधिकारी के आदेश पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में छापेमारी अभियान जारी रहा। आरटीओ दफ्तर में सहायक निरीक्षक प्राविधिक कमल जोशी, राजेश कुमार वरिष्ठ सहायक, ज्ञानदेव त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक, यतेन्द्र कुमार कनिष्ठ लिपिक, विनोद कुमार कनिष्ठ लिपिक, मननहर्ष कनिष्ठ लिपिक तथा अनुराग सोनकर कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले, जबकि एआरटीओ सर्वेश गौतम अवकाश पर तथा राजीव चतुर्वेदी प्रवर्तन क्षेत्र भ्रमण पर मिले।


जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने व स्पष्टीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, डीएम के ही आदेश पर प्राइमरी स्कूलों व जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी सीडीपीओ ने की। जनपद के 3095 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 34 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छापेमारी की गई, जिसमें सिहनी आंगनबाड़ी केंद्र छपिया बंद मिला। हलधरमऊ में राजेंद्र नगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रमिला अनुपस्थित मिलीं, जबकि बभनजोत ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र सबना की दोनों सहायिका अनुपस्थित मिलीं। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। 


  इसी क्रम में दूसरे दिन भी जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के प्राइमरी स्कूलों में छापेमारी की गई, जिसमें कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय नेवादा में अध्यापक उर्मिला पाठक, प्राथमिक विद्यालय दुबहा बाजार प्रथम की अध्यापिका सुधा श्रीवास्तव, कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय दुबहा बाजार-2 की अध्यापिका प्रीती सोनी, मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर के अध्यापक चन्द्र प्रकाश दूबे, छपिया के प्राथमिक विद्यालय सैजलपुर के अध्यापक गोपाल शुक्ल, झंझरी के प्राथमिक विद्यालय पथवलिया के अध्यापक रिचा तिवारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें