फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.62 लाख नए मतदाता जुड़े, काटे गए 2.61 लाख वोटर

Fri, 19 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर मतदाता सूची के मतदाताओं का संबंधित पंचायत व वार्डों से मैपिंग का काम तेज चल रहा है। मतदाता सूची में 1.62 लाख नये मतदाता जोड़े गए हैं। जबकि 2.61 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। झंझरी व रुपईडीह ब्लॉक में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। जबकि कटरा व परसपुर में सबसे अधिक नाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


जिले के 1,192 पंचायतों में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों समेत पदों पर चुनाव कराया जाएगा। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय की ओर से मतदाता सूची फीडिंग आदि का काम पूरा किया है। मतदाताओं की वार्डों व पंचायतों से मैपिंग का काम किया जा रहा है। इस तरह से पिछले चुनाव में जहां 25.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, इस बार 27.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।
ऐसे में पिछले चुनाव के सापेक्ष इस बार 1.62 लाख अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कुल 4.23 लाख मतदाता बीएलओ व अन्य माध्यमों से जोड़े गए। इसमें से 2.61 लाख मतदाता फर्जी पाए गए। इसमें बड़े पैमाने पर मृतक होने के बावजूद भी वोटरलिस्ट में पंजीकृत पाए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि अनंतिम सूची प्रकाशन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मतदाताओं को हटाने में करनी पड़ी मशक्कत
जिले में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को प्रभावित करने के लिए स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची में जमकर नाम जोड़े गए। इसे हटाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग व प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। डुप्लीकेट वोटरों का दोबारा सत्यापन कराया गया। तब जाकर फर्जी वोटरों को सूची से बाहर किया जा सका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें