फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मियों के निलंबन पर कर्मचारी संगठन में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के मध्यांचल कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मध्यांचल अध्यक्ष ने की। इस दौरान संविदा कर्मियों की वर्तमान समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन



मध्यांचल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि बिना किसी कारण संविदा कर्मियों के ऊपर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बाहर किया जा रहा है जो न्यायोचित नहीं है। पूर्व में अधीक्षण अभियंता रामस्वरूप से समझौता हुआ था कि बिना जेई और एसडीओ की रिपोर्ट के किसी भी संविदा कर्मी को निकाला नहीं जाएगा।


मंडल महामंत्री अतुल सिंह ने कहा कि अगर संविदा कर्मी साथियों की वापसी नहीं होगी तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि तरबगंज से संविदा कर्मी रामजन्म शुक्ल व मसकनवा पावर हाउस से भी कुछ संविदा कर्मियों को बिना कारण निकाल दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकारी काम तो ले रहे हैं लेकिन इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। हम लोगों को मजबूर होकर धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग के आला अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन



मंडल उप सचिव अमित वर्मा ने बताया कि मनकापुर तहसील सब स्टेशन पर न पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की जबकि कर्मचारियों को रात-दिन ड्यूटी करनी पड़ती है। विभाग इस विषय पर भी गंभीर नहीं है। इस मौके पर पंकज शर्मा मध्यांचल उपाध्यक्ष, अनुपम मिश्रा कोषाध्यक्ष, अतुल सिंह मंत्री, विशाल श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष, अमित वर्मा मंडल उपसचिव व केके सिंह मंडल मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें