फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ैकर्स ने उड़ाए दो लाख एक हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
हैकर्स ने युवक के खाते से उड़ाए दो लाख रुपये
विज्ञापन


गोंडा। शिक्षक पुत्र के खाते से हैकर्स ने 2 लाख रुपये उड़ा लिए। शिक्षक ने थाना तरबगंज में हैकर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना तरबगंज क्षेत्र के महादेवा गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उनका एसबीआई की शाखा ढोढेपुर में खाता है।

खाते में 2 लाख रुपयेजमा थे। आशुतोष के मुताबिक शुक्रवार को रुपये निकालने के लिए बैंक गए थे। वहां जब उन्होंने विड्राल भरा तो बैंककर्मी ने बताया कि उनके खाते में रुपये नहीं हैं। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 30 मई 2018 को उनके खाते से चालीस-चालीस हजार दो बार में इलाहाबाद जिले के नैनी स्थित स्टेट बैंक की शाखा में सुजीत कुमार के खाते में रुपए ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन


30 मई को ही 20-20 हजार रुपए चार बार में एटीएम से ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद 31 मई 18 को दस हजार 23 रुपये चार बार में निकाले गए। पांचवी बार एक हजार तेइस रुपये निकाल कर खाते की रकम निल कर दी गई।
विज्ञापन


आशुतोष कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष तरबगंज, एसपी, एलडीएम व मुख्यमंत्री से आनलाइन दर्ज कराई है। शाखा प्रबंधक एपी मिश्र ने बताया कि एटीएम का क्लोन बनाकर रुपए निकाले गए हैं। शीघ्र ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें