फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रामापुर से 16 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त

Wed, 23 Oct 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहाबाजार (गोंडा)। जिले में अवैध रूप में पटाखों का भंडारण बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कौड़िया थाने की पुलिस ने तीन बोरी में करीब 16 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद किया है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह की अगुवाई में रामापुर बाजार में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें एक कास्मेटिक दुकान संचालक जुमई से पूछताछ की गई। उनसे बताया कि रामापुर मौहरिया स्थित उसके पैतृक आवास पर पटाखों का भंडारण किया गया है। पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते के साथ जाकर करीब 16 क्विंटल सुतली बम, स्काई बम, बारूद व पटाखा बनाने में प्रयोग होने वाले पदार्थ बरामद हुए। रामापुर के टेढ़ी नदी के कुटिला घाट पर निष्क्रिय कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें