फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जुआ खेल रहे 16 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। पुलिस ने शनिवार को ग्राम बहादुरा में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ से ताश के पत्ते और 2,01,600 रुपये बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक रणविजय सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन

टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापा मारकर पैसों की बाजी लगा रहे आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिनेष कुमार, रंजीत, जैनुल, तौहीद अहमद, दीनानाथ, राजकरन, राजीव, संजय, उमेश, कामरान, दीपनरायन, वंश, विकास, मोहम्मद नासिर, अबरार और विष्णु शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी गोंडा के अलावा बस्ती, अयोध्या समेत उत्तराखंड के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें