गोंडा। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 159 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1971 हो गई है। 400 के करीब कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग इन पर पूरी नजर रख रहा है।
विकास भवन के बीएसए दफ्तर के साथ ही जिला कारागार में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा प्रशासन ने बढ़ा दिया है। शु्क्रवार को फिर एक बार हुई जांच में बड़े पैमाने पर मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी डा नितिन बंसल ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर ने निकलें और मास्क का प्रयोग बराबर करें।