फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिथिलता बरतने पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ड्यूटी के दौरान लोगों से दुर्व्यवहार के साथ ही अवैध वसूली करने व अनुशासनहीनता की मिल रही शिकायतों से नाराज पुलिस कप्तान ने दो मुख्य आरक्षियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि काफी दिनों से कई पुलिसकर्मियों की लोगों से दुर्व्यहार करने के साथ अवैध वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं। कटरा बाजार के मुख्य आरक्षी व्यास राय व मुख्य आरक्षी शौकत अली ने क्षेत्र में सतर्कता नहीं दिखाई। जिसके कारण गोकशी हो गई। दोनों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।


कप्तान ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, थाना कटरा बाजार के उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाटिल, थाना वजीरगंज के मुख्य आरक्षी मुन्ना यादव, कोतवाली नगर केआरक्षी मोहम्मद इमरान व स्वॉट टीम के आरक्षी अनुज वर्मा, आरक्षी सतवंत शर्मा, आरक्षी अजीत यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब किसी भी पुलिसकर्मी की दुर्व्यवहार, कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता व अवैध वसूली जैसी कोई भी शिकायत आयी तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें