फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पूर्व अधीक्षक घोटाले में फंसे, सीएमओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी के पूर्व अधीक्षक घोटाले में फंसे, सीएमओ को भी चेतावनी
विज्ञापन



गोंडा। मुजेहना सीएचसी के पूर्व अधीक्षक विवेक मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एनएचएम के बजट में घोटाले को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई थी लेकिन सीएमओ ने कार्रवाई नहीं की। अब एनएचएम के निदेशक ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं और सीएमओ से भी कार्रवाई न करने पर उनको चेतावनी दी है।


13 फरवरी 2018 को निदेशक ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष श्रीवास्तव को मुजेहना सीएचसी के तत्कालीन अधीक्षक विवेक मिश्र से बजट में की गई धांधली पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरोप था कि ऑडिटर से अभद्रता करने के साथ ही अनियमित तरीके से 6 लाख 29 हजार 577 रूपए का बजट उन्होंने अपने खाते में हस्तान्तरित कर लिया है।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक के विरूद्व कार्रवाई करने के साथ ही माह दिसम्बर 2017 तक के बजट और व्यय की ऑडिट कराने का आदेश दिया था। माना जा रहा था कि बिना टेंडर के ही कई कार्य हुए हैं और रिकॉर्ड की जांच से और अनियमितता प्रकाश में आएगी।


इन मामलों पर कार्रवाई न होने पर बीते दस जून को मिशन निदेशक एनएचएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अंतिम चेतावनी दी है और कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगी है।


यही नहीं आशंका जताई है कि वर्ष 2017-18 व 2018-19 में भी अनियमितता के मामले हैं। निर्देश दिया है कि पूरे मामलों की जांच कराएं और दोनों वित्तीय वर्ष में हुए गबन की गई धनराशि का ब्यौरा तैयार करें।


उस राशि को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते में जमा कराने को कहा गया है। फिलहाल मिशन निदेशक के कड़े तेवर के बाद विभाग में हलचल तो है लेकिन एक बार फिर दागियों को बचाने की तैयारी हो रही है।



स्वास्थ्य सेवाओं के बजट में धांधली की गूंज राज्य स्तर पर पहुंच गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से लीपापोती की भी खबर है। मिशन निदेशक ने राज्य स्तर पर जांच के लिए एक टीम बनाने और जिले की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है।


माना जा रहा है कि जिले में समय से कार्रवाई न होने के कारण शासन से टीम अब जांच करेगी। राज्य स्तर की टीम के पास कई मामलों की रिपोर्ट भी है। मिशन निदेशक ने पत्र में भी स्पष्ट किया है कि ऑडिटर की ओर से कई योजना के खर्च में तरीकों पर सवाल उठाए गए हैं। उनकी जांच कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी करा ली गई है। शीघ्र ही मिशन निदेशक को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जांच प्रक्रिया के दौरान डॉ. विवेक को अधीक्षक पद से हटा दिया गया था। जांच पूरी हो गई है। चुनाव के कारण रिपोर्ट नही भेेजी जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें