अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
गोंडा। रक्तदान जीवनदान है। इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि रक्त देने से जरूरत मंद लोगों को जीवन दान मिलता है, बल्कि रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अमर उजाला फाउंडेशन शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट मे रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
इस शिविर मे रक्तदान करने के लिए कई लोगों ने पंजीकरण कराया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के कैंप में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अमर उजाला ने तैयारी पूरी कर ली है। रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार की सुबह 8.30 बजे से किया गया है।