वजीरगंज (गोंडा)। छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषणमुक्त करने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास की है। यह बात परियोजनाधिकारी अंजना झा ने बुधवार को स्थानीय साधन सहकारी संघ के परिसर में कार्यकत्रियों को इंक्रीमेंट लर्निंग एप्रोच प्रशिक्षण देते हुए कही।
परियोजनाधिकारी ने कहा कि विभाग से मिले चार्ट और निर्देश पत्रिका के तहत कुपोषित बच्चों का सर्वे कर मां को पोषणयुक्त आहार खिलाते रहने की सलाह कार्यकत्री दें और प्रगति रिपोर्ट भी देते दें। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठतम प्रगति रिपोर्ट की कार्यकर्त्री को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य सेविका कुमकुम देवी ने कहा कि सर्वे के अनुसार कार्यकर्त्रियां कुपोषित बच्चों के घर जाकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पोषाहार व अन्य पौष्टिक आहार को समय समय पर खिलाने का तरीका बताएंगी। अन्य पौष्टिक आहार तब तक दिया जाएगा, जब तक बच्चे का स्वास्थ्य सामान्य बच्चों की तरह बेहतर न हो जाय।