फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक दुकानों पर गरजी पोकलैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्टेशन रोड चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान पांचवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। अतिक्रमण कर बनाई गई एक दर्जन से अधिक दुकानों को पोकलैंड मशीन ने ढहा दिया।
विज्ञापन



दुकानदारों ने अपनी दुकान को रेल की जमीन में जमीन होने की बात कहते हुए काफी देर हंगामा किया, लेकिन बाद में दुकानों की नापजोख कर उन्हें शांत कराया गया।


पोकलैंड मशीन ने जैसे ही तीन दुकानों को ढहाने के बाद आगे बढ़ना चाहा तो दुकानों के संचालकों ने हंगामा कर दिया। पोकलैंड मशीन रोक दी गई।


बाद में राजस्व विभाग की टीम ने दुकानों की नापजोख की। इसके बाद फिर लोक निर्माण विभाग ने दुकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम तक चली पोकलैंड ने एक दर्जन से अधिक दुकानों को ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें