फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा रंग, गुलाल, बाजे नगाड़े, झूमे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 2019 का जनादेश आते ही भाजपा कायकर्ताओं, समर्थकों व मोदी भक्तों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाए। मिठाई खिलाई और नगाड़े की धुन पर खूब डांस किया। हो भी क्यों न। मतगणना का परिणाम जानने के लिए लोग दिन पर अपडेट लेते रहे। गोंडा लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र तथा कैसरगंज लोकसभा सीट की तीन विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों की गणना गल्ला मंडी स्थल पर हुई।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे से ही कार्यकर्ता, समर्थक व भाजपा नेता सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थक दिन भर जानकारी हासिल करते रहे। गोंडा व कैसरगंज दोनों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त लेना शुरू हुआ तो यह सिलसिला नहीं थमा। शाम के तीन बजे के बाद जब यह तय हो गया कि लीड एक लाख से ऊपर पहुंच गई है तो कार्यकर्ता झूमने लगे। गोंडा से बीजेपी प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थक गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी के साथ जयमहल में जश्न मनाया।

यहां पंजाबी भांगड़ा भी हुए लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दीं। वहीं सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक भी खूब झूमे। बृजभूषण शरण सिंह ने पहले तो अपने परिवार के बीच खुशी मनाई। वह अपने नाती पोतों के साथ खेलते नजर आए। इस दौरान उनके छोटे पुत्र करन भूषण शरण सिंह, नपाप चेयरमैन सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सांसद का मुहं मीठा कराया और बधाई दी। वहीं गोंडा में उनके बड़े पुत्र विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें