फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के युवक की गला काट कर हत्या, सड़क पर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गला काट कर हत्या, सड़क पर फेंका शव
विज्ञापन


गोंडा। बहराइच से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी निजी बस के खलासी की मंगलवार सुबह गलाकाट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धड़ को फैजाबाद मार्ग पर नेवारी गांव के पास फेंक दिया।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में रनियापुर गांव के चौकीदार ने कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक व उसके मालिक को कस्टडी में ले लिया है। जिनसे पूछताछ कर रही है। देर शाम खलासी का सिर भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

बहराइच जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा के रहने वाले रमेश गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा किशन गुप्ता निजी बस का खलासी था। वह मंगलवार की सुबह भगहा बाजार कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के रहने वाले बस चालक बड़कऊ के साथ बहराइच से श्रद्घालुओं को लेकर अयोध्या जा रहा था।

रास्ते में किशन की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को गोंडा-फैजाबाद रोड पर गोंडा के नेवारी गांव के पास धड़ को बस से सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक को कस्टडी में ले लिया।

पुलिस को मौके पर खलासी का धड़ मिला। मगर सिर गायब था। जिसको पुलिस ने देर शाम कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में रनियापुर के चौकीदार जितेंद्र सिंह ने कोतवाली देहात में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस के चालक व मालिक को हिरासम में ले लिया। हत्या के पीछे कौन लोग हैं और उनका मोटिव क्या है। पुलिस इन सभी बिंदुओं की से तफ्तीश कर रही है। कोतवाली देहात के खोरहंसा चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक और बस मालिक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें