फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंट्रीकार के ठेकेदार पर ठोेंका 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैंट्रीकार के ठेकेदार पर ठोेंका 50 हजार जुर्माना

गोंडा। कोचीन एक्सप्रेस में यात्रियोें से चाय का अधिक दाम वसूलने, पैंट्रीकार में तमाम तरह की अनियमितता मिलने पर पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने जहां पैंट्रीकार के ठेकेदार पर 50 हजार ुर्माना ठोेंका है। तो वहीं ट्रेन के कई डिब्बोें में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट के खराब होने पर जिम्मेदारोें को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

शनिवार को गोरखपुर से कोचीन जाने वाली कोचीन एक्सप्रेस 12511 सुबह साढ़े 9 बजे गोेंडा रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी ट्रेन में एक सैलून पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल का भी लगा था।
विज्ञापन


वह ट्रेन के गोेंडा में रुकते ही उससे नीचे उतर आए और सीधे पैंट्रीकार में पहुंच गए जांच करने। जहां उन्हें कई तरह की अनियमितताएं मिली।

जबकि ट्रेन के पैंट्रीकार से यात्रियोें तक पहुंचाई जाने वाली चाय का दाम भी ज्यादा बताया गया। इसके साथ ही कई बोगियोें में मोबाइल चार्जिंग के प्वाइंट भी खराब मिले।

जिसपर जीएम राजीव अग्रवाल ने बोगी में खराब मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट के बावत ट्रेन का रख रखाव करने वाले लोगों को नोटिस जारी करते हुए पैंट्रीकार की खराब व्यवस्था के लिए ठेकेदार पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही महाप्रबंधक ने स्लीपर व एसी कोच में बिजली की खराब सप्लाई के लिए जिम्मेदारोें की भी जमकर क्लास ली। इस दौरान उनके साथ अपर मण्डल रेल प्रबंधक मुकेश कुमार तथा सीनियर डीसीएम स्वदेश कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें