फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 15 लेखपालों को मिली प्रोन्नति, गैर जनपद स्थानांतरण

Tue, 03 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की तहसीलों में तैनात 15 लेखपालों की राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति की गई है। इन सभी को गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश ने प्रोन्नति पाए सभी राजस्व कर्मियों को संबंधित जनपद में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरित सभी राजस्वकर्मियों को संत कबीर नगर जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि तहसील सदर के पांच, करनैलगंज के चार, तरबगंज व मनकापुर के तीन-तीन लेखपालों को प्रोन्नति मिली है। इनमें गोंडा सदर के बालकराम, निरंकार प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, कपिलदेव व महेश कुमार दूबे, करनैलगंज में तैनात ज्ञानचंद भारती, तिलकराम, राकेश कुमार व गौरीशंकर, तरबगंज तहसील के श्रीप्रकाश, राम लल्लन व नवरत्न एवं मनकापुर तहसील के महेश चंद्र, धर्मेंद्र कुमार व लल्लन प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें