कटरा बाजार में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: सोशल मीडिया
कटरा बाजार। मास्टर ऑफ ताओ एसोसिएशन की ओर से रविवार को कस्बे में एक दिवसीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के नन्हे खिलाड़ियों ने कराटे की रक्षात्मक और आक्रामक तकनीकों का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष व ग्रैंड मास्टर लखन ठाकुर की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में जीशान खान और त्रयंबक ठाकुर ने मुख्य रेफरी की भूमिका निभाई। येलो बेल्ट पाने वालों में अरबाज, शोएब, निजामुद्दीन, ताहिर, सैफ, अंश कृष्णा, सात्विक तिवारी, रौनक पांडेय, सृष्टि पांडेय, सोहिनी पांडेय, गुलरान अली, राजकुमार, शफीक, तेजस श्रीवास्तव और आरव शुक्ला शामिल रहे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हिंदाल को विजेता ट्रॉफी दी गई। खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)