फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छह चिकित्सक सहित 15 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, काटा वेतन

Tue, 23 Jul 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को सीएचसी तुलसीपुर व पचपेड़वा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह चिकित्सक सहित 15 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजिका देखी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. सौम्या नायक, एलएचबी सुरेश, वार्ड आया तहसीम जिया, वार्डब्वाय महेंद्र प्रताप, एलटी श्याम बिहारी आजाद, रसोइया सावित्री, स्टाफ नर्स अजीजा फातिमा व चीफ फार्मासिस्ट रमाकांत अनुपस्थित मिले। इसी तरह सीएचसी पचपेड़वा में निरीक्षण के दौरान आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता पांडेय, डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. सफीउल्ला, टेलीमेडिसिन कर्मी कंचन सोनी, पवन कुमार, स्वीपर अर्जुन कुमार व बीएचडब्ल्यू अनूप कुमार पांडेय बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों का अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी तुलसीपुर में निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजीकरण कक्ष बंद मिला। चिकित्सालय परिसर में पानी भरा हुआ पाया गया। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ.सुमंत सिंह चौहान को खामियां दूर कराने का निर्देश दिया। इसी तरह पचपेड़वा सीएचसी परिसर में गंदगी व झाड़ियां उगी पाई गई। सीएमओ ने अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर की सफाई नियमित रूप से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें