गोंडा की सरजमीं से गंदगी को मिटाने का लिया संकल्प
जिला प्रशासन की स्वच्छता को आस्था से जोड़ने की अनूठी पहल
विश्व पर्यावरण दिवस पर 80 गांवों में लगाए गए छह सौ पौधे
फोटो-3
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज। अयोध्या से सटी जिले की सरजमीं जहां भगवान राम का शासन रहा हो वह धरती कभी गंदी हो ही नहीं सकती। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छता को आस्था व पर्यावरण से जोड़ते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिले को सबसे गंदे शहर के कलंक से मुक्ति दिलाने के लिए महिलाओं को आगे आने का आवाह्न किया।
मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त नाने के लिए स्वच्छता को आस्था से जोड़ने की अनूठी पहल की है। अपनी इस पहल में उन्होंने गंावों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए गांव के सार्वजनिक स्थानो ंपर आस्था से जुड़े नीम, आम, बरगद, पीपल, गूलर समेत अन्य पौधों को लगाने का कार्यक्रम तैयार किया है। सीडीओ के अनूठे अभियान में सहयोग के लिए तरबगंज के भाजपा विधायक प्रेमनरायण पांडेय ने पहल की है। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन से इस अभियान की शुरुआत की गई। तरबगंज के ढोढ़ेपुर गंाव मे आयोजित एक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक प्रेमनरायण पांडेय ने अपने विधान सभा क्षेत्र के दो लोगो को शैचालय निर्माण की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने कहा कि वृक्ष ना केवल देव तुल्य है बल्कि हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन के साथ दैनिक जीवन की जरूरतों के सारे सामान उपलब्ध कराते हैं। स्वच्छता अपनाने के लिए बरगद पीपल आम आदि के पौधों का गांव के पास रोपण कराया जाएगा ।जिससे लोग देव तुल्य वृक्षों के नीचे गंदगी फैलाने से परहेज करेंगे जिलाधिकारी जे बी सिंह ने कहा कि पर्यावरण अगर सुरक्षित रहा तो आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। कार्यक्त्रस्म को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि अयोध्या से सटी सरजमी जिस पर कभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का शासन रहा हो वह गंदी कैसे हो सकती है। सीडीओ ने गांव को ओडीएफ बनाने के लिए महिलाओं को आगे आने का आवाह्न किया और भरोसा दिलाया कि स्वच्छता में सहयोग करने वाले परिवार को जिला प्रशासन हर संभव सहायता देगा। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रधान प्रतिनिधि चंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि गांव में कुल 665 लाभार्थियों को शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि मिली थी जिसमें से 407 शौचालय ही पूरे हो सके हैं 258 अभी निर्माणाधीन है। कार्यक्त्रस्म के दौरान परसपुर मिझौरा की विकलांग बेटी सुनीता,सुसेला की सीमा और गोंडा जिले में बहू बनकर आई स्वच्छता की आईकान सुष्मिता को आयुक्त ने सम्मानित भी किया।