फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1470 वोटरों ने किया मतदान

Thu, 03 Mar 2016 11:26 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को संपन्न हुए गोंडा-बलरामपुर एमएलसी चुनाव में जिले के कुल 98.02 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। जिले में कुल 1499 मतदाताओं में से 1470 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक बलरामपुर में 274 तथा सबसे कम गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 94 मतदाताओं ने वोट डाले। श्रावस्ती सांसद, चार विधायक, जिला पंचायत सदस्य तथा बलरामपुर नगर के सभासदों ने बलरामपुर ब्लॉक में मतदान किया।
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक हुए मतदान में सभी ब्लॉकों के ग्राम प्रधान तथा बीडीसी सदस्यों के अलावा नगर निकायों के सभासद, अध्यक्ष तथा सांसद व विधायक ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तुलसीपुर ब्लॉक में वोटरों को अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर सपा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस तथा प्रशासन के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


एमएलसी पद के लिए सपा उम्मीदवार महफूज खां तथा भाजपा उम्मीदवार राजेश सिंह डब्बू के बीच सीधा मुकाबला दिखा। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए वोटिंग प्रक्रिया को टीवी पर भी प्रदर्शित किया जा रहा था।

बलरामपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, बलरामपुर सदर विधायक जगराम पासवान, तुलसीपुर विधायक मशहूद खां, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी तथा बलरामपुर नगर पालिका चेयरमैन इशरत जमाल ने बलरामपुर ब्लॉक में मतदान किया है।
विज्ञापन


 कुल मिलाकर जिले में एमएलसी चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण रहा। डीएम प्रीति शुक्ला तथा एसपी सुधीर कुमार सिंह ने केंद्रों का दौरा कर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें