फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से पीले होंगे 1,453 कन्याओं के हाथ

Mon, 04 May 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में जिले में 1,453 निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति-रिवाज से कराया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर करीब एक लाख रुपये तक खर्च किया जाता है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं और 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री व 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है। इसके लिए वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और वर की 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक लोग शादी अनुदान पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक और जाति प्रमाणपत्र आवश्यक होंगे।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में 1,134 जोड़ों का विवाह कराया गया था। इस बार लाभार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा स्तर पर आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे लोगों को लंबी दूरी न तय करनी पड़े। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही आयोजन की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें