गोंडा। करनैलगंज कोतवाली के सामने चेकिंग के दौरान यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने 10 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों पर 1.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यात्रीकर अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो डीसीएम, तीन पिकअप व पांच अन्य वाहन ओवरलोड मिले थे। इन पर जुर्माना लगाया गया है।
करनैलगंज कोतवाली के सामने चेकिंग के दौरान यात्रीकर अधिकारी ने मंगलवार को शराब के नशे में पिकअप चलाते एक डीसीएम चालक को पकड़ा। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यात्रीकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि ओवरलोड व बिना फिटनेस के ड्राइव करते पाए जाने पर पिकअप को सीज कर दिया गया है।