फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह फाटक के पास विश्वनाथ का सिर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बनगांव के मजरे मुुरावन पुरवा के रहने वाले तीस वर्षीय विश्वनाथ का सिर पुलिस ने सोमवार की सुबह बारह फाटक के पास से बरामद कर लिया। विश्वनाथ की छह दिन पहले रंजिश में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसके सिर को छिपा दिया था, जबकि धड़ को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि थाना तरबगंज क्षेत्र के माझा बनगांव के मजरे मुरावन पुरवा के रहने वाले विश्वनाथ सिंह (30) पुत्र जय बहादुर सिंह की पुरानी रंजिश को लेकर सात मई की देर रात गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसके धड़ को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया था। हत्यारों ने उसके सिर को छिपा दिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

मामले में विश्वनाथ सिंह के भाई बृजनाथ सिंह ने थाना तरबगंज में इसी गांव के रहने वाले भारत सिंह व चार अन्य के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष तरबगंज संजय दूबे ने बताया कि विश्वनाथ के सिर को क्षेत्र के बारह फाटक के पास से सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें