फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज इलेवन ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज इलेवन ने सात विकेट से जीता मैच

गोंडा। लखनऊ रोड पर हारीपुर गांव के समीप चल रहे स्व.इंद्रासन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा मैच बुधवार को राज इलेवन व बीएम इंग्लिश सेंटर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राज इलेवन की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को सात विकेट से हरा दिया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ अधिवक्ता अजय शंकर उर्फ बंटी श्रीवास्तव ने किया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बीएम इंग्लिश सेंटर की टीम ने 14 ओवर में 114 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में बैटिंग करने उतरी राज इलेवन के खिलाड़ियों ने अनुराग के 52 रन की मदद से तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और बीएम इंग्लिश सेंटर की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


अनुराग को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक संजय सिंह, धनंजय सिंह, जीत बहादुर सिंह, सुनील तिवारी, विनय ओझा, अशोक, गणेश, राजू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें