फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के बाद आंदोलन की राह पर शिक्षा प्रेरक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक कर बनाई रणनीति, मुख्यमंत्री से मिलकर बताएंगे पीड़ा
विज्ञापन

गोंडा। साक्षर भारत मिशन योजना की समाप्ति के बाद इस योजना के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत जिले के 21 सौ शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी के बाद साक्षरता कर्मी एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को शिक्षा प्रेरकों ने नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क में बैठक की और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए इस फैसले के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की।

बैठक में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बताने का फैसला किया गया। रामनोहर लोहिया पार्क में गुरुवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रणजीत प्रताप सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के तानाशाही भरे फैसले ने जिले के 21 सौ प्रेरकों को बेरोजगार कर दिया है।
विज्ञापन


इस फैसले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिला प्रभारी राजन मिश्रा ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की जायेगी और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी पीड़ा बताई जायेगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि पिछले 15 माह से प्रेरकों को मानदेय भी नहीं दिया गया। उन्होने प्रेरकों से बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटने की अपील की। बैठक में मनोज तिवारी, संजू मिश्रा, विनीत सिंह, देवकीनंदन पांडेय समेत बड़ी संख्या में प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें