फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में कराये अपने बच्चों का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में कराएं अपने बच्चों का नामांकन
विधायक ने दिखाई स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार। शिक्षा की अलख जगाने के लिए शनिवार को ब्लाक संसाधन केंद्र कटरा बाजार में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली के समापन के बाद विधायक ने सभी लोगों से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराये जाने की अपील की। उन्होंने 32 बच्चों को स्कूल यूनीफार्म व पाठ्य पुस्तक का वितरण किया और केंद्र के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

कटरा बाजार ब्लाक संसाधन केंद्र से निकाली गई स्कूल चलो रैली कस्बे के पीपल तिराहा,पांडेय तिराहा,सीएचसी व थाना परिसर होते हुए केंद्र पर लौटकर खत्म हुई। इस रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरपुर कटरा,बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा,प्राथमिक विद्यालय कटरा प्रथम व मेड़ईपुरवा के बच्चों ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगो को जागरुक किया और अपने बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने की अपील की। रैली के समापन के बाद विधायक बावन सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा सरकार बच्चों को शिक्षा के लिए पाठ्य पुस्तक से लेकर भोजन व स्कूल ड्रेस तक सबकुछ निशुल्क उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा इन स्कूलों में प्रशिक्षित व योग्य शिक्षक भी मौजूद हैं। ऐसे मेञ सरकारी स्कूल से बेहतर शिक्षा कहीं अन्यत्र मिलना संभव नही है। उन्होने सभी से अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। विधायक ने 32 बच्चों को स्कूल ड्रेस व पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया और ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण का संकल्प दिलाया। इस समारोह को भवानीभीख शुक्ल व अर्जुन प्रसाद तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अफसर हसन व अध्यक्षता बीईओ जैनेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर नंद कुमार त्रिपाठी,रामचंद्र तिवारी,रवि तिवारी,मो सऊद,माया देवी,अरुण सिंह,रामसेवक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें