गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें निस्तारण के लिए एक लाख 40 हजार मामले चिह्नित किए गए हैं। अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बताया कि आठ मार्च को जिला मुख्यालय के साथ ही चारों तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगर पालिका, बैंक आदि से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। (संवाद)