फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एकसाथ अवकाश पर गए 14 शिक्षक, पढ़ाई प्रभावित

Mon, 10 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को 40 में से 14 शिक्षक एक साथ अवकाश पर चले गए। वैकल्पिक प्रबंध न होने के कारण समस्या आई। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एक साथ शिक्षकों के अवकाश पर जाने से पढ़ाई व अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर असर पड़ा। वहीं, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अनुमति देने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अवध शरण मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) से जुड़े विद्यालय के 14 शिक्षकों ने 10 से 12 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन सिर्फ दो शिक्षकों को अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी सोमवार को 14 शिक्षक अवकाश पर चले गए। इन शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश के लिए आवेदन भी नहीं किया था।
अध्यापकों की अनुपस्थिति के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही। अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने में भी परेशानी हुई। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने संबंधित शिक्षक संगठन को भी पत्र लिखकर कार्यक्रम अवकाश दिवस पर ही आयोजित करने की अपील की है।
विज्ञापन


पहले से ली गई थी अनुमति : शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शिक्षक संगठन के अधिवेशन में भाग लेने की अनुमति पूर्व में ही निदेशक और डीआईओएस से प्राप्त की गई थी। सभी शिक्षक साथी उसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गए हैं। जिले के कई विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का हक है।

मामले को तूल न दें

शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में जाने के लिए अनुमति ली है। इसकी जानकारी भी कॉलेज प्रशासन को दी गई है। ऐसे में मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए। अन्य शिक्षकों से काम कराना चाहिए। छात्रों का हित प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. राम चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें