फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अध्यक्ष पद के 14, सभासदों के लिए 58 नामांकन

Fri, 14 Apr 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सभासद पद के लिए नामांकन करते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन (शहरी) में अब नामांकन तेज हो गए हैं। दस नगरीय निकायों में नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद लिए 14 और सभासद पद पर 58 दावेदारों ने पर्चा भरा है। अभी तक आम आदमी पार्टी ने तीन निकायों और कांग्रेस ने एक सीट पर प्रत्याशी तय किया है। इसके अलावा किसी दल ने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं। इसका भी असर नामांकन पर दिख रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में गोंडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन हो रहे हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष के लिए तो किसी ने नामांकन नहीं किया मगर सभासद के लिए 32 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सदर तहसील में खरगूपुर व धानेपुर नगर पंचायत के लिए नामांकन हो रहा है। दोनों निकायों से शुक्रवार को किसी ने नामांकन नहीं किया। इसके अलावा करनैलगंज तहसील में करनैलगंज नगर पालिका परिषद के लिए चार नामांकन हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन की पत्नी व निवर्तमान चेयरमैन रजिया खातून और पूर्व चेयरमैन रामजीलाल की पत्नी रामलली मोदनवाल के साथ ही तस्लीम बानो व मोनी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
परसपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार पांडेय ने नामांकन किया। कटरा बाजार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद छह नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। यहां निवर्तमान चेयरमैन मुजीबुल हसन सुबराती, शमा परवीन, शाहजहां, राजेश पांडेय, असलम व जुबेर अहमद ने नामांकन किया है। तरबगंज तहसील में नवाबगंज नगर पालिका परिषद, बेलसर व तरबगंज पंचायत का नामांकन हो रहा है। नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन दाखिल हुए। सभासद के लिए तरबगंज नगर पंचायत में चार, नबाबगंज नगर पालिका परिषद में 16 व बेलसर से छह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

दस निकाय क्षेत्रों में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 33 व सभासद के लिए 346 नामांकन पत्रों की खरीद संभावित दावेदारों ने की है। गोंडा नगर पालिका से सभासद के लिए 35, नवाबगंज नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए 10 व सभासद के लिए 135, बेलसर नगर पंचायत से अध्यक्ष के लिए एक व सभासद के लिए 80 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। तरबगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए सात व सभासद के लिए 75, करनैलगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के लिए चार, परसपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए एक, कटरा बाजार नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन, मनकापुर में सभासद के लिए दो, धानेपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के सात व सभासद के लिए 16 तथा खरगूपुर नगर पंचायत में सभासद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
निकाय निर्वाचन में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चार-चार सेट में दावेदार नामांकन कर सकते हैं। अभी तक पार्टियों से टिकट तय न होने से लोग दो-दो सेट का नामांकन कर रहे हैं। अभी लोग इंतजार कर रहे हैं। अब तक 22 लोगों ने नामांकन तो कर दिया है मगर पार्टी से टिकट के इंतजार में दो-दो सेट ही नामांकन किया है और दो-दो सेट का नामांकन सुरक्षित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें