गोंडा। जिले की पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 1.35 करोड़ रुपये की लागत से फर्नीचर की खरीद की जाएगी। जिला पंचायत राज विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में 70 हजार रुपये से फर्नीचर की आपूर्ति की जाएगी। करीब 15 दिन के भीतर स्थानीय स्तर पर ही युवाओं समेत अन्य लोगों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 194 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की तैयारी है।
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि लाइब्रेरी में असिस्टेंट डेक्स, बच्चों के लिए लो हाइट डिस्पले रैक, दो-दो कंम्प्यूटर टेबल, 13-13 कुर्सियां, दो-दो रीडिंग टेबल और छह बुक सेल्फ आदि की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपूर्ति के लिए फर्म चयन के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की गई है।