फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की अनदेखी में 152 इंटर कालेज की मान्यता रद् करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
152 इंटर कॉलेजों की मान्यता खत्म होगी
विज्ञापन


गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा विभाग को उसके मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज ही ठेंगा दिखा रहे हैं। कॉलेज सख्त निर्देशों के बाद भी परीक्षा केन्द्रों को कक्ष निरीक्षक मुहैय्या नही करा रहे हैं।
इस कारण परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से बोर्ड की परीक्षा कराई जा रही है। कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त न करने पर अब 152 इंटर कॉलेजों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार ने कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त न करने पर मान्यता खत्म करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
जिलाधिकारी को इन कॉलेजों के बारे में रिपोर्ट भेजी गई है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 136 परीक्षा केन्द्रों पर हो रही है। इन केन्द्रों पर करीब पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी की जरूरत थी। 1500 कक्ष निरीक्षक को परीक्षा केन्द्र बनाए गए इंटर कॉलेजों से भी मिल गए।

इसके साथ ही तीन हजार के करीब कक्ष निरीक्षक उन वित्त विहीन कॉलेजों से मांगा गया जिन्हें परीक्षा केन्द्र नही बनाया गया है। यही नहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने उन इंटर कॉलेज के शिक्षकों की ड्यूटी भी परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक के रुप में लगा दी है।

इसके बावजूद जिले में परीक्षा केन्द्र न बनने वाले करीब 290 कॉलेजों से कक्ष निरीक्षकों की डयूटी मांगी। इसमें से सिर्फ 38 कॉलेजों ने ही कुछ कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया है। इसके अलावा 152 इंटर कॉलेज असहयोग कर रहे हैं।

इसके कारण बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी विभाग को लगानी पड़ी। अब असहयोग करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो रही है। ऐसे इंटर कॉलेजों की मान्यता ही रद्द करने करने की चेतावनी विभाग ने दी है।

परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए लगाए गए अधिकारियों में से भी कईयों ने कार्यभार ग्रहण नही किया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विभाग को संस्तुति भेजने की चेतावनी दिया है। बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा से भी ड्यूटी पर भेजे गए कई शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नही किया है। उन्हें भी चेतावनी दी है कि कार्यभार ग्रहण न किया तो कार्रवाई की संस्तुति भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण चल रही हैं, जिस इंटर कॉलेजों ने कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त नही किया है। उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अभी चेतावनी दी है और ड्यूटी पर न आने वालों को भी चेतावनी दी है।
अपून कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें