फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने नमकीन फैक्ट्री पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्च पाउडर का नमूना जांच को भेजा
विज्ञापन


गोंडा। फूड सिक्योरिटी एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए) की टीम ने खरगूपुर के एक नमकीन फैक्ट्री में छापा मारा। टीम ने बिना लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ मिर्च पाउडर का नमूना भरा।

मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत हुई थी कि खरगूपुर बाजार में एक अवैध रूप से नमकीन फैक्ट्री चल रही है जहां हानिकारक मिलावटी वस्तुओं की मिलावट कर नमकीन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी विभाग को जांच मिली। खरगूपुर बाजार में नौशहरा रोड पर शनिवार को जिला अभिहित अधिकारी के निर्देशन में नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारा गया। बिना लाइसेंस कंपनी के संचालन पर संचालक पंकज पाण्डेय को नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन


कम्पनी के ,संचालन पर रोक पर लगा दिया गया। नमकीन बनाने में प्रयोग किये जा रहे मिर्च पाउडर का नमूना भरा गया। नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम की छापेमारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमला रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें