फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 1828 बीपीएल परिवारों को मुफ्त बांटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडल में 1828 बीपीएल परिवारों को मुफ्त बांटा कनेक्शन

गोंडा। बुधवार को देवीपाटन मंडल के चार जिलों में लगे प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के कैंप में कुल मिलाकर 4847 लोगों को बिजली कनेक्शन बांटे गए। जिसमें 1828 लोगों को मुफ्त तो 3019 लोगों को 500 की दर पर बिजली कनेक्शन निर्गत किए गए।

मुख्य अभियंता देवीपाटन जोन आरके श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को मंडल के चार जिलों में 100 गांवों के 350 से ऊपर मजरों में बिजली कनेक्शन के लिए कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें अकेले 154 कैंप गोंडा में लगाए गए थे।
विज्ञापन


जहां डिवीजन प्रथम में 1573 बिजली कनेक्शन रिलीज किए गए। जिसमें 703 बीपीएल परिवार थे तो 870 एपीएल श्रेणी के। इसी तरह गोंडा के डिवीजन दो में 256 बीपीएल व 695 एपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन दिया गया।

इसी तरह बलरामपुर में 265 बीपीएल, 581 एपीएल, श्रावस्ती में 127 बीपीएल, 336 एपीएल व बहराइच के दोनों डिवीजनों में से एक डिवीजन में 276 बीपीएल, 264 एपीएल तो दूसरे डिवीजन में 447 बीपीएल व 537 एपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन बांटा गया।
विज्ञापन


उनके मुताबिक अभी तक मंडल के चार जिलों में 35 हजार के करीब नए उपभोक्ता इस सौभाग्य योजना में बनाए जा चुके हैं। जबकि दो महीनों मे इनकी तादात बढक़र एक लाख का आंकड़ा छू जाएगी।

जिसके लिए तमाम ऐसे गांवों का इलेक्ट्रिफिकेशन भी कराया जा रहा है, जहां सैकड़ों की संख्या में परिवार ऐसे हैं, जो बिजली लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें