फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने कार में मारी ठोकर,पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच लोग घायल
विज्ञापन

आर्यनगर के पास पिकप ने कार में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
रुपईडीह गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर के समीप पठानाजोत गांव के सामने बुधवार को एक पिकप ने एक कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बहराइच जिले के नानपारा बाजार के रहने वाले जगदंबा सिंह बुधवार को कार से अपने परिवारीजनों को लेकर गोंडा के छेदीपुरवा में रह रहे अपने बेटे से मिलने के लिए आ रहे थे। जगदंबा सिंह के मुताबिक वह आर्यनगर कस्बे के पठनाजोत गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि टंकी से तेल भराकर निकल रही पिकप ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रहे जगदंबा सिंह (60), ओजस्विता सिंह (18), तेजस्विता सिंह (17), समृद्धि सिंह (15) व रचना सिंह (20) गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी लेकिन करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नही पहुंची। राहगीरो ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तेजस्विता सिंह, समृद्धि सिंह व रचना सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि जगदंबा सिंह व ओजस्विता सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-18

इनसेट
अज्ञात शव मिला
रुपईडीह गोंडा। कौडिया थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर ठढ़वरिया गांव के निकट बुधवार की सुबह सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी ने बताया कि रात में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें