गोंडा। गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल खंड पर स्थित समपार पर रोड ओवरब्रिज पर गर्डर लांचिंग का काम चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने इसकी वजह से ब्लाॅक दिए जाने के कारण गोंडा से गुजरने वाली 13 ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाने का निर्णय लिया है। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्डर लांचिंग की वजह से दिल्ली से 15 अक्तूबर को चलने वाली दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन 02 घंटा नियंत्रित कर चलाई जाएगी। आनंद विहार से चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस -सहरसा एक्सप्रेस 50 मिनट, गोरखपुर से चलने वाली गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 11 और 13 अक्तूबर को 01 घंटे तथा 15 एवं 16 अक्तूबर को 45 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
पुणे से चलने वाली पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 12 अक्तूबर को 75 मिनट तथा 14 एवं 15 अक्तूबर को 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी। तिरूअनंतपुरम नार्थ से 14 अक्तूबर को चलने वाली तिरूअनंतपुरम नार्थ-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मिनट, अमृतसर से 14 अक्तूबर को चलने वाली अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 30 मिनट, मथुरा से 15 अक्तूबर को चलने वाली मथुरा -छपरा एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनट, जम्मूतवी से 10 अक्तूबर को चलने वाली जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 35 मिनट, आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस 30 मिनट रोक कर चलाई जाएगी।
वहीं आनंद विहार टर्मिनस से 12 अक्तूबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस 30 मिनट, गोरखपुर से 13 अक्तूबर को चलने वाली गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 मिनट, गोमतीनगर से 13 अक्तूबर को चलने वाली गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस 15 मिनट, यशवंतपुर से 13 अक्तूबर को चलने वाली यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।