फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भारत जोड़ो यात्रा के लिए 122 कांग्रेसी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कांग्रेस भवन से 122 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जत्था गाजियाबाद रवाना हुआ।
विज्ञापन

गाजियाबाद लोनी बॉर्डर से मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। इसको लेकर यहां के कांग्रेसी दो बसों से रवाना किए गए। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवकुमार दुबे ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस का उद्देश्य देश से नफरत को मिटाना है। साथ ही महंगाई व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने, किसानों, युवाओं व महिलाओं को हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है। उन्होंने बताया कि प्रमोद मिश्र, त्रिलोकीनाथ तिवारी, प्रद्युम्न शुक्ल, आशा मिश्रा, बेबी, हरिराम वर्मा, उत्कर्ष त्रिपाठी, रफी रैनी आदि गाजियाबाद रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें