नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, जाम से जूझता रहा शहर
गोंडा। लोकसभा चुनाव चल लड़ रहे दो उम्मीदवारों के शक्ति प्रदर्शन की होड़ में पूरा शहर जाम से जूझता रहा। सड़कों पर वाहनों के भीषण काफिले में मरीज, बच्चे, महिलाएं सहित आम लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।
वहीं यातायात नियमों की भी खूब धज्जियां उड़ी। मंगलवार को गोंडा से पूर्व सांसद कीतिवर्धन सिंह, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा गोंडा से ही कृष्णा पटेल ने नामांकन किया।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व कृष्णा पटेल ने शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। दोनों दिग्गजों की रैली में शामिल वाहनों से शहर जाम हो गया।
डीएम आवास से लेकर अंबेडकर चौराहे तक करीब तक डेढ़ तक जाम का आलम यह था कि पूरी सड़क खचाखच भर गई थी जिसमें फंसे लोगों को निकलने की कोई राह नहीं दिख रही थी।
मंगलवार को नामांकन करने आए कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह की रैली में यातायात नियम भी तार-तार होते दिखे।
रैली में शामिल बिना हेलमेट वाले युवाओं के साथ ही पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय प्रताप सिंह खुद भी बिना हेलमेट लगाए बाइक चालक के पीछे बैठकर रवाना हुए।