फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन


गोंडा। ननिहाल जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। फैजाबाद जिले के कुमारगंज बरई पारा निवासी देवेंद्र कुमार अपने चचेरे भाई सुरजीत कुमार के साथ रविवार को मोटरसाइकिल से रगड़गंज अपने ननिहाल जा रहा था।

रास्ते में बाबा पुरवा के पास तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। वहीं सुरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


जिसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता संतराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सावधानी पूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना का देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान

बताते चलें कि देवेंद्र (25) बीते दो मई को फैजाबाद जिले के अमानीगंज ब्लॉक के पूरे लालखां शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। दो बहने हैं।
विज्ञापन


वहीं मृतक के एक लड़की 3 माह की और लड़का 2 वर्ष का है। फैजाबाद से आए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। क्षतिग्रस्त गाड़ी के बगल हेलमेट टंगा हुआ था लेकिन बाइक सवार ने उसे नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें