विद्यालय में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती से रेप
खोड़ारे । केशव नगर ग्रांट पश्चिमी स्थित एक स्कूल में बाबू की नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक शुक्रवार की देर रात एक युवती के घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया। इस मामले में युवती ने थाना खोड़ारे में आरोपी युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहे वाली एक युवती ने शनिवार को थाना खोड़ारे में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि केशव नगर ग्रांट पश्चिमी विजहरिया गांव का रहने वाला चंद्रभान वर्मा पिछले छह माह से उसके घर आता जाता था।
युवती को आरोप है कि चंद्रभान ने केशवनगर ग्रान्ट पश्चिमी स्थित एक स्कूल में उसे बाबू के पद पर नौकरी दिलवाने को कहा था। युवती के मुताबिक शुक्रवार की शाम वह जिला मुख्यालय से अपने मुकदमे की पैरवी करके घर वापस लौट रही थी तभी चंद्रभान मसकनवा बाजार में उसे मिल गया और बताया कि जिस स्कूल में उसे नौकरी मिलेगी।
वहां के लोग उसके घर मीटिंग करने आने वाले हैं। युवती ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दस बजे चंद्रभान उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि इसी बीच मौका पाकर उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और डायल 100 पर फोन किया।
इसके बाद पहुंचे डायल 100 के पुलिसकर्मी चंद्रभान को अपने साथ थाना खोड़ारे लेकर चले गए। पीड़ित युवती ने थाना खोड़ारे में चंद्रभान वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।