फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से बेलईनाला का एक चौथाई हिस्सा धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश से बेलईनाला धंसा
विज्ञापन

परसपुर (गोंडा)। बालपुर से परसपुर जाने वाली रोड पर थाने के ठीक सामने बना बेलईनाला पुल का एक चौथाई हिस्सा तेज बारिश में धंस गया। अब शेष हिस्से के भी धंसने की आशंका बढ़ गई है। अगर बचा हिस्सा भी धंस गया तो 50 हजार लोगों के सामने आवागमन की मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
परसपुर रोड पर बने बेलईनाले के लिए पुलिया का निर्माण 60 साल पहले किया गया था। जिसकी मियाद खत्म हुए 10 साल बीत चुके हैं। अभी तक इस पुलिया के बनने का नंबर नहीं आया है। इस रोड का हाल में नवीनीकरण का काम पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) में चल रहा है। रोजाना इस रोड से हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन बालपुर, त्योरासी सहित गोंडा जाने के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई/आरईएस के अधिशासी अभियंता परवेज अली के मुताबिक जैसे ही पुलिया का इस्टीमेट भारत सरकार से स्वीकृत होकर आ जाता है, इसका निर्माण शुरू करा देंगे। पुलिया का बनना पहले से ही प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें