फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी में जा रहा 33.14 लाख रुपये का पाइप पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टैक्स चोरी में जा रहा 33.14 लाख का पाइप पकड़ा
वाणिज्य कर की मोबाइल टीम ने 4.97 लाख रुपये वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जीएसटी लागू होने की आड़ में कुछ फर्में टैक्स चोरी में कारोबार करने में लगी हैं। कानपुर की एक फर्म की ओर से टैक्स चोरी में बहराइच 33.14 लाख रुपये की पाइप भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के मोबाइल टीम प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर संतोष सिंह को कानपुर के कुछ लोगों से इनपुट मिली थी कि कानपुर की एक बड़ी फर्म एक ट्रक से बहराइच के लिए पाइप भेजने वाली है। कानपुर से मिले इनपुट को खंगालते हुए टीम प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा व अन्य कर्मियों के साथ गोंडा लखनऊ रोड पर ट्रक की लोकेशन लेनी शुरू की। मंगलवार की रात में गोंडा-राजधानी मार्ग पर जरवल रोड पर ट्रक को ट्रेस कर रोक लिया। ट्रक चालक से प्रपत्र मांगा तो पता चला कानपुर की फर्म ने फर्जी प्रपत्र लगाकर 33,14,108 रुपये की पाइप बहराइच के लिए भेजी है। टीम ट्रक को कस्टडी में गोंडा ले आयी ट्रक पर लदे माल व प्रपत्रों की मिलान की टैक्स चोरी की जुर्म में माल पर चार लाख 97 हजार 120 रुपये का जुर्माना जमा कराया। टीम फर्म की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें