फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 50 दिन में मिले टीबी के 1209 मरीज

Fri, 21 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 50 दिन में टीबी के 1209 मरीज खोजे गए हैं। इस दौरान तीन लाख 55 हजार लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन


जिले में 100 दिन की टीबी मुफ्त अभियान की शुरुआत एक जनवरी से की गई है। जो आगामी 24 मार्च तक चलेगा। 19 फरवरी तक अभियान के 50 दिन पूरे हो गए। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व संगिनी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों को चिह्नित कर रही हैं। अब तक जिलेभर में 1209 टीबी मरीज मिले हैं, इनका पंजीकरण कर मुफ्त उपचार दिया जाएगा। क्षय रोग उन्मूलन अभियान के जिला समन्वयक विवेक शरण ने बताया कि इन मरीजों के खाते में प्रति महीने एक हजार रुपये पोषण भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें