फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 12 कांवड़िये घायल, दो गंभीर

Fri, 06 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हरितालिका तीज पर जलाभिषेक के लिए जाते समय हादसों और पैर में चोट लगने से 12 कांवड़िये घायल होकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। सिर में गंभीर चोट के चलते दो को रेफर कर दिया गया, अन्य को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वजीरगंज के चेतपुर निवासी राजन शर्मा (22) व लवकुश शर्मा (16) अयोध्या से जल भरकर बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। रास्ते में चंदापुर के पास बिना नंबर की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां कोविड बिल्डिंग में भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। मगर सिर में गंभीर चोट के कारण दोनों को वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया चेतपुर निवासी माता प्रसाद की तहरीर पर टक्कर मारने वाले कार चालक विष्णु प्रताप गोस्वामी निवासी ढोढि़यापारा राजासगरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं दुर्जनपुर घाट निवासी शिवप्रकाश वर्मा बाइक से कांवड़ लेकर दुखहरणनाथ मंदिर जा रहे थे। बालपुर के पास छुट्टा गोवंश से टकराकर गिरने से शिवप्रकाश के हाथ, पैर व सिर में चोटें आईं। जिन्हें इमरजेंसी में उपचार कर घर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार सुबह तक नौ कांवड़ियों को मामूली चोट लगने पर इमरजेंसी में मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें