फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में सड़क हादसों में 12 घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। होली के हुड़दंग को लेकर अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी पर किया गया। ईएमओ डॉ. इमरान मोईद व फार्मासिस्ट परवेज खान ने बताया कि होली के दिन सुबह से लेकर रात तक 12 लोग नशे की हालत में लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं। ज्यादातर घायलों को इलाज के बाद कुछ ही देर में अस्पताल से छुट्टी दे गई गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सकरौरा ग्रामीण के छतईपुरवा निवासी शिवनाथ (50), बिक्की (28), धौरहरा कटरा घाट निवासी पवन कुमार (30), जरवल रोड निवासी अजय (35), कुंवरपुर अमरहा निवासी नकछेद (65) समेत आठ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें