फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Tue, 26 Mar 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के जालेपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के सात लोगों को चोटें आई हैं। जालेपुर गांव के सुग्रीव भारती ने छपिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह 11 बजे गांव के श्रीराम यादव, बालकराम यादव, राहुल व रोहित ने घर पर आकर लाठी-डंडों से मारापीटा। बचाने आई पत्नी मीरा देवी, बेटा धर्मेंद्र व बहू रीमा को भी मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के रोहित यादव ने धर्मेंद्र, सुग्रीव, रीमा, मीरा पर हमलाकर उन्हें और भाई बालकराम व साहबराम को मारने-पीटने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि सुग्रीव भारती के तहरीर पर श्रीराम यादव, बालकराम, राहुल, रोहित के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट व रोहित यादव के तहरीर पर धर्मेंद्र, सुग्रीव, रीमा, मीरा के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें