फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चेकिंग अभियान में 12 डंपर व चार बाइक सीज

Sat, 22 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सद्भावना पुलिस चौकी के पास चे​किंग करते आईजी अमित पाठक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गोंडा। आईजी अमित पाठक ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे सद्भावना पुलिस चौकी तिराहे पर वाहन चेकिंग शुरू कराई। इस दौरान 12 डंपर व चार बाइकें सीज की गईं। इन सभी डंपर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिली। कई चालक तो डंपर की नंबर प्लेट छिपाए थे। वहीं, तीन बुलेट को मॉडीफाई साइलेंसर लगवाने पर पकड़ा गया। एक रेसिंग बाइक से दो युवक स्टंट करते पकड़े गए। सभी 12 डंपर व चारों बाइकों को नगर कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। इन वाहनों पर दो लाख 58 हजार 735 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी मौजूद रहे। वहीं, एआरटीओ रामचंद्र भारतीय ने बताया कि सद्भावना पुलिस चौकी तिराहे पर चेकिंग में उनकी टीम भी शामिल रही। उन्होंने एक ट्रक, एक ट्रेलर व दो पिकअप सीज करके 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें