रुपईडीह (गोंडा)। पड़रीकृपाल ब्लॉक में शुक्रवार को आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत से पांच करोड़ व ग्राम पंचायत से सात करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को हरी झंडी दी गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका गौतम की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मनरेगा, राज्य वित्त आयोग योजना एवं 15वीं व केंद्रीय वित्त योजना की कार्ययोजना, ग्राम पंचायतों की मनरेगा कार्ययोजना आदि पर चर्चा की गई। बीडीओ ओमप्रकाश सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। इंद्रापुर के बीडीसी उमाशंकर ने स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल उठाए। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। (संवाद)