फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली से भाजपा ने दिया विजय संकल्प का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक रैली से भाजपा ने दिया विजय संकल्प का संदेश

गोंडा। भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली से विजय संकल्प का संदेश दिया। लोगों के बीच जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताया।

करनैलगंज में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अगुवाई में विजय संकल्प महारैली का आयोजन हुआ। जिसका समापन करनैलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह के आवास बरगदी कोट में बड़े ही धूमधाम से हुआ।

मनकापुर में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह की उपस्थिति में रैली निकली। मेहनौन विधानसभा में भाजपा अध्यक्ष पियूष मिश्रा व विधायक विनय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में रैली निकाली।
विज्ञापन


कर्नलगंज में सांसद बृजभूषण सिंह व पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी की उपस्थिति में, कटरा में विधायक बावन सिंह की उपस्थिति में, गौरा में विधायक प्रभात वर्मा की उपस्थिति में, तरबगंज में विधायक श्री प्रेम नारायण पांडे की उपस्थिति में रैली निकाली।
विज्ञापन


गोंडा में गोंडा लोकसभा के संयोजक रंजन शर्मा, महामंत्री अमर किशोर कश्यप व महामंत्री आशीष त्रिपाठी की उपस्थिति में रैली का आयोजन हुआ। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक विधानसभा में लगभग 1500 से 2000 मोटरसाइकिल के द्वारा लगभग 30 से 40 किलोमीटर तक की दूरी तय की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें