फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के यात्रियों से भरी बस बाराबंकी के रामनगर में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत
विज्ञापन


गोंडा। करनैलगंज से लखनऊ जाने वाली एक प्राइवेट बस बुधवार को बाराबंकी के रामनगर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करनैलगंज निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हो गये। तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि करनैलगंज की एक निजी बस प्रतिदिन करनैलगंज से लखनऊ तक यात्रियों को लाती ले जाती थी। बुधवार को निजी बस तकरीबन 10 बजे करनैलगंज से लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी बाजार के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करनैलगंज कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय मुजीबुल हसन की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना रामनगर के थानाध्यक्ष शिवाजी ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर रोड के दाहिने तरफ पलट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और 23 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों में करनैलगंज की निवासिनी सुकैय्या पुत्री अनवार तथा अलीगंज लखनऊ निवासी मोहम्मद सलीम पुत्र रमजान, रामनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली चांदनी पुत्र इस्माइल के गंभीर रूप से घायल होने के कारण इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया और जिला अस्पताल से इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें