फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के परीक्षाओं का कार्यक्रम तय

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की छमाही परीक्षा 26 से
विज्ञापन


गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम विभाग ने जारी कर दिया है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि आदेश मिल गया है जल्द ही विषय वार कार्यक्रम जारी कर दिए जाएंगे। प्राइमरी व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।

इसके अलावा इसी समय वार्षिक परीक्षा की तिथि भी तय कर दी गई है। जिले स्तर से 4 मार्च 2019 को परीक्षा की समय सारिणी जारी की जाएगी। प्रश्न पत्रों का निर्माण 5 मार्च तक कराकर 8 मार्च तक डायट प्राचार्य की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को डायट से सीलबंद प्रश्न पत्र खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया जाएगा और 14 मार्च तक बीआरसी से न्याय पंचायत तक भेजी जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च से 23 मार्च तक होंगी और 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य पूरा होगा।

29 तक परीक्षाफल तैयार करके 30 मार्च को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी और नामांकन अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें